फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के बीएससी कोर्स की सितंबर में हुई अनुपूरक, गोल्डन चांस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम घोषित होने पर रोलऑन कर पुराने ईयर सिस्टम में फाइनल में पहुंचे उन छात्रों को राहत होगी, जिनका सेकेंड ईयर का परिणाम घोषित नहीं हुआ।
विज्ञापन


ऐसे छात्र अब तक मार्च में होने वाली ईयर सिस्टम में फाइनल के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। बीएससी प्रथम की अनुपूरक और गोल्डन चांस परीक्षा का परिणाम 44.03 फीसदी रहा। परीक्षा में प्रदेश भर के केंद्रों में बैठे कुल 1036 परीक्षार्थियों में से 457 ने परीक्षा पास की।

विषय वार घोषित परिणाम में इंग्लिश में 23 फीसदी, फिजिक्स में 26.41, केमिस्ट्री में 50 फीसदी, गणित 30.87, बॉटनी 39.58 फीसदी, जूलॉजी का 30.08, जियोग्राफी का परिणाम सौ फीसदी रहा है। अब बीए प्रथम वर्ष की अनुपूरक और गोल्डन चांस परीक्षा का परिणाम घोषित होना है।
विज्ञापन

यहां देखें रिजल्ट

विवि इसे जल्द घोषित करने का दावा कर रहा है। प्रदेश में यूजी में रूसा लागू होने के बाद पुराने ईयर सिस्टम में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए विशेष मौके दिए गए थे। ऐसे हजारों छात्रों को ईयर सिस्टम में अगली कक्षा में फाइनल तक रोलऑन आधार पर प्रवेश दिया गया था।

इनमें सैकड़ों छात्र फाइनल ईयर में पहुंच गए थे। प्रथम वर्ष का अनुपूरक परीक्षा का परिणाम न आने से छात्र फाइनल के परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे थे। अब उनका द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित होना है।

पास होने पर वे फाइनल के परीक्षा फार्म कॉलेज से भर पाएंगे। अनुपूरक और गोल्डन चांस परीक्षा का परिणाम विवि की वेबसाइट hpuniv.in पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

दस दिन में भरना होगा फार्म

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद पास हुए छात्रों को दस दिन में फार्म भरने होंगे। द्वितीय वर्ष में पास होने पर फाइनल की परीक्षा के फार्म भरने होंगे। विवि के नियमों के तहत उन्हें दस दिन का समय होता है। बीए प्रथम वर्ष अनुपूरक और गोल्डन चांस का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।

वहीं, हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से लिए जाने वाले ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम (प्रीलिम) की तारीख बदल गई है। पहले यह परीक्षा 2 मार्च को होनी थी, लेकिन अब यह परीक्षा रविवार एक मार्च को होगी। कमीशन के सचिव बीसी बडालिया ने कहा कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा की तारीख बदल दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें