यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित त्रिपुरा ग्रामीण बैंक, अगरतला (त्रिपुरा) में 49 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। सभी पद ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) कैटेगिरी में भरे जाने हैं।
इसके लिए शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
ऑफिस असिस्टेंट के लिए 1 साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए 7200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किया गया है।