फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर परीक्षा देने वालों के लिए अच्छी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पज असिस्टेंट (टीएमपीए) पदों की भर्ती में सैकड़ों युवाओं को राहत दी है। बोर्ड की 19 अक्तूबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बीतने के बाद आए परीक्षा फार्मों को भी स्वीकार कर लिया गया है। बोर्ड के इन आदेशों के बाद जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र बोर्ड में निर्धारित तिथि के बाद पहुंचे थे, अब वे भी परीक्षा में बैठ पाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने टीएमपीए पदों की भर्ती के लिए प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। पूर्व में परीक्षा स्थगित होने के चलते अब नए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। नए रोल नंबर के आधार पर ही टीएमपीए की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम

उधर, हिमाचल प्रदेश तकीनकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट http://www.hptechboard.com में उपलब्ध करवा दी गई है। प्रदेश के जिन आवेदनकर्ताओं के प्रवेश पत्र उनके दर्शाए पते पर नहीं प्राप्त होते तो वह बोर्ड की वेबसाइट से 7 अक्तूबर के बाद परीक्षा फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पज असिस्टेंट पद भर्ती के लिए बोर्ड के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार 50 नंबर की सामान्य ज्ञान के निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा में 5-5 नंबर का गणित व हिंदी और 20 नंबर के यातायात नियम व सिगनल संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें