बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) में नए सत्र की शुरूआत से पहले ही तीन कोर्स धड़ाम हो गए हैं।
इन पाठ्यक्रमों में बीते दिनों दाखिले के लिए हुई प्रवेश प्रक्रिया में बहुत कम आवेदन आए थे।
इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इनकी प्रवेश परीक्षा न करवाने का निर्णय लेते हुए स्टूडेंट्स को आवेदन शुल्क वापस करने का फैसला किया।
जो कोर्स बंद किए जा रहे हैं, उनमें पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा नर्सरी मैनेजमेंट एंड सीड प्रोडक्शन और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन वीडियो प्रोडक्शन शामिल हैं।
फिलहाल, इन कोर्सों को दोबारा रिलॉन्च भी नहीं किया गया है।
अब स्टूडेंट्स को इनमें दोबारा दाखिले के लिए मौका भी नहीं मिलेगा। बीबीएयू प्रशासन स्टूडेंट्स की बेरुखी के चलते इसे बंद कर रहा है।