सीपीएमटी-2014 की थर्ड काउंसलिंग की शुरुआत सोमवार से हो रही है। संजय गांधी पीजीआई के टेलीमेडिसिन सेंटर पर आठ सितंबर को अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच होगी।
नौ सितंबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा। थर्ड काउंसलिंग में भी केजीएमयू की 65 सीटों को शामिल नहीं किया गया है।
एमबीबीएस की 12 और बीएएमएस की 130 सीटों का आवंटन किया जाएगा। होम्योपैथी के सभी कॉलेजों को प्रवेश लेने की अनुमति दे दी गई है।
सीपीएमटी काउंसलिंग में आठ सितंबर को सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एनसीसी के 100 अंक पाने वालों और निशक्त श्रेणी के 90 अंक पाने वालों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा।
इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एनसीसी, विकलांग श्रेणी के 80 अंक, अनुसूचित जनजाति महिला, भूतपूर्व सैनिक को काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एनसीसी, निशक्त श्रेणी के 80 अंक, अनुसूचित जनजाति के भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एनसीसी, विकलांग श्रेणी की 80 अंक पाने वालों को काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
इसके अलावा एक से 8000 रैंक के लोगों को पहले दिन प्रमाण पत्र की जांच और नौ को काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया है।