फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह की देरी से कई विषयों के रिजल्ट जारी

Sat, 18 Oct 2014 02:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने दो माह से ज्यादा की देरी से शुक्रवार को संस्थागत छात्रों के कई विषयों का परिणाम घोषित कर दिया। इसके बावजूद अभी भी विभिन्न विषयों के रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विवि ने एमए कला, अंग्रेजी, ज्योग्रफी, होमसाइंस, मैथ, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, म्युजिक चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया।

इसके अलावा बीएससी एग्रीकल्चर फोर्थ सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस सेकेंड सेमेस्टर और एमए संस्कृत फोर्थ सेमेस्टर कॉलेज कोड-84 का रिजल्ट विवि वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

इसके अलावा एमएससी सेकेंड सेमेस्टर के सभी विषय और बीएससी होम साइंस चतुर्थ सेमेस्टर कॉलेज कोड- 654 का परिणाम भी जारी कर दिया। कई विषयों का रिजल्ट जारी होने से छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


दूसरी ओर अभी तमाम विषयों का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। कई विषयों में आंतरिक परिणाम और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक विवि को नहीं मिलने से रिजल्ट रोक दिया है।

बीएससी एजी चौथे सेमेस्टर में कॉलेज कोड-47 व 90, एमए चतुर्थ सेमेस्टर में कला में कॉलेज कोड-19, अंग्रेजी में कॉलेज कोड-25, 27, 38 व 112 सहित कई विषयों का रिजल्ट अभी जारी होना बाकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें