फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी गाइडलाइन के विरोध में एकजुट हुए स्कूल

Fri, 20 Dec 2013 02:09 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र 2014-15 के नर्सरी दाखिले की जारी नई गाइडलाइन के विरोध में स्कूल संगठन एकजुट हो गए हैं। संगठनों ने इसे स्कूलों की स्वायत्तता के विरुद्ध बताया है।
विज्ञापन


स्कूलों ने साफ किया है कि वह उपराज्यपाल से मिलकर राहत की मांग करेंगे। राहत न मिलने की सूरत में स्कूल, कोर्ट जाने का विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं।

नई गाइडलाइन पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न स्कूल संगठनों की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में सबसे ज्यादा विरोध मैनेजमेंट कोटे को खत्म करने और नेबरहुड के लिए 70 अंक निर्धारित किए जाने को लेकर रहा।
विज्ञापन


नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस की ओर से बुलाई गई बैठक के बाद संस्था की अध्यक्ष अमिता मूला वॉटल ने बताया कि नई गाइडलाइन बनाने में स्कूलों से चर्चा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइन अभिभावकों व बच्चों के हिसाब से फ्रेंडली नही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें