फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिसर्च पर फोकस करेगा यूपीटीयू

Mon, 27 Oct 2014 12:30 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) का फोकस अब रिसर्च व इंटरप्रिन्योरशिप पर अधिक से अधिक होगा। स्किल डवलपमेंट की ट्रेनिंग के साथ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई पर भी फोकस होगा।
विज्ञापन


यूपीटीयू ने छह डीन भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद यूनिवर्सिटी को यह फायदा होगा कि रिसर्च डवलपमेंट, इंडस्ट्री कंसल्टेंसी से लेकर इंटरप्रिन्योरशिप का काम विशेषज्ञों की मदद से बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।

इसका सीधा फायदा स्टूडेंट्स को होगा, उन्हें कॅरिअर बनाने के लिए अच्छा मौका मिल सकेगा। डीन के पद पर नियुक्त होने वाले सीनियर प्रोफेसरों की जवाबदेही होगी कि वे काम बेहतर ढंग से करवाएं।
विज्ञापन


उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके खांडल ने बताया कि यूनिवर्सिटी में जो दो नए इंस्टीट्यूट बनाए जा रहे हैं, उनमें डीन पद पर विशेषज्ञ प्रोफेसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसमें डीन ऑफ फैकल्टी, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर, डीन ऑफ रिसर्च एंड डवलमेंट एंड इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी, डीन ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट स्ट्डीज एंड रिसर्च, डीन ऑफ अंडर ग्रेजुएट स्ट्डीज एंड इंटरप्रिन्योरशिप, डीन ऑफ रिसोर्स जनरेशन एंड एल्युमनाई रिलेशन के पद पर सीनियर प्रोफेसरों को रखा जाएगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के विभिन्न विधाओं में पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ इम्प्लाइबिलिटी एंड स्किल डवलपमेंट में ट्रेनिंग व स्किल डवलपमेंट का काम किया जाएगा।

इन दोनों ही इंस्टीट्यूट के जरिए इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को बेहतर कॅरिअर बनाने का मौका दिया जाएगा। इंडस्ट्री से अधिक से अधिक इंटरेक्शन करवाने की जिम्मेदारी डीन रिसर्च डवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी की होगी।

यह न सिर्फ इंडस्ट्री के लिए अधिक से अधिक कंसल्टेंसी करवाने वाले एक्सपर्ट तैयार करेंगे, बल्कि इंडस्ट्री के साथ रिसर्च व डलपमेंट का काम करवाने के लिए अधिक से अधिक प्रोजेक्ट भी तैयार करेंगे।

इसी तरह डीन रिसोर्स जनरेशन एंड एल्युमनाई रिलेशन का काम अपने पुराने छात्रों को जो आज इंडस्ट्री में ऊं चे ओहदे पर हैं, उनके साथ मिलकर वर्तमान स्टूडेंट्स के प्लेसमेंट की व्यवस्था करना और रिसोर्स जुटाना होगा।

कुलपति प्रो. आरके खांडल कहते हैं कि डीन पोस्ट ग्रेजुएशन स्ट्डीज एंड रिसर्च और डीन अंडर ग्रेजुएट स्ट्डीज एंड इंटरप्रिन्योरशिप का काम रिसर्च व इंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें