11वीं में स्ट्रीम के लिए छात्रों को परीक्षा देनी होगी। निजी स्कूलों में स्ट्रीम एलॉटमेंट एग्जाम भी इसी माह होगा। स्कूलों के मुताबिक साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम अच्छे नंबर आने पर ही मिलेगी।
दसवीं के छात्रों को मुख्य परीक्षा से पहले 11वीं में स्ट्रीम चयन के लिए स्ट्रीम एलॉटमेंट एग्जाम से गुजरना होगा। खेतान स्कूल के प्रिंसिपल एसके मिश्र ने बताया कि 17 फरवरी से स्ट्रीम एलॉटमेंट एग्जाम शुरू होगा।
जबकि अप्रैल में 11वीं के छात्रों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले छात्र ही साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के पात्र होंगे।
वहीं इंडसवैली स्कूल की प्रिंसिपल शिखा शर्मा ने बताया कि दसवीं की पूर्व परीक्षाओं के अलावा 11वीं में स्ट्रीम के लिए बच्चों को स्ट्रीम एलॉटमेंट एग्जाम भी देना होगा।
इससे बच्चों को भी पता लग जाएगा कि वह 11वीं में जिस स्ट्रीम को लेना चाह रहे हैं, उसमें अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे या नहीं।
इसके अलावा रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने बताया कि स्ट्रीम के लिए दसवीं के छात्रों के लिए एक अलग परीक्षा होगी, जिसके आधार पर ही 11वीं में उन्हें स्ट्रीम दी जाएगी।