फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्निकल एजूकेशन की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो ये पढ़ें

Mon, 23 Dec 2013 02:42 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलफेयर सोसायटी ऑफ रिटायर्ड इंप्लॉइज ऑफ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च चंडीगढ़ सेक्टर-26 की मीटिंग हुई।
विज्ञापन


बैठक में सभी टीचरों ने सर्वसम्म्मति से प्रस्ताव पास किया कि शहर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को वे टेक्निकल एजुकेशन की ट्रेनिंग देंगे। इससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।

ट्रेनिंग में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रानिक्स विषय होंगे। ट्रेनिंग की शुरुआत 2014 में होगी। इसके लिए वे एक एनजीओ का भी सहारा लेंगे। यह एनजीओ फिलहाल धनास में लोगों को एजुकेट कर रही है।
विज्ञापन


सोसायटी के सदस्यों ने अपने लिए मेडिकल सुविधाओं की मांग की है। सदस्यों ने सेंट्रल इंप्लॉइज के तर्ज पर सुविधाओं की मांग की है।

बैठक में सात सदस्यों के बर्थडे भी सेलिब्रेट किए गए। इनमें डॉ. एसके भट्टाचार्य, प्रो. वीपी पुरी, केएल सिंगला, एलएन मित्तल, बीर सिंह, हरिसिंह, रामबीर सिंह शामिल है।
विज्ञापन


प्रेजीडेंट वीपी पुरी ने बताया कि अगली मीटिंग तक कमजोर वर्ग को ट्रेनिंग देने के प्रस्ताव पर काम पूरा हो जाएगा। उनके सभी सदस्य टेक्निकल एजुकेशन में काफी एक्सपर्ट हैं। इसका फायदा वे कमजोर वर्ग को देना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें