थुरल(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल में एसएमसी के माध्यम से भाषा अध्यापक व कला अध्यापक का साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय पालमपुर में 2 जनवरी को 11 बजे होगा। यह जानकारी स्कूल की प्रधानाचार्य रजनी सोनी ने दी।
बलाहरा स्कूल में भरा जाएगा भाषा अध्यापक का पद
थुरल(कांगड़ा)। हाई स्कूल बलाहरा में एसएमसी के माध्यम से भाषा अध्यापक का पद भरा जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्कूल के मुख्याध्यापक संजीव जंवाल ने कहा कि इच्छुक प्रत्याशी 30 दिसंबर तक स्कूल में आवेदन कर सकते है।
कला अध्यापक को मांगे आवेदन
धर्मशाला। राजकीय उच्च पाठशाला सरोत्री में कला अध्यापक का पद भरा जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। मुख्याध्यापक किशोरी लाल ने कहा कि अभ्यर्थी 25 दिसंबर तक स्कूल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
इतिहास प्रवकता के लिए साक्षात्कार 27 से
नूरपुर(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाटशाला मिजग्रां में स्कूल प्रबंधक कमेटी के माध्यम से पीरियड आधार पर भरे जाने वाले पीजीटी इतिहास के रिक्त पद हेतू 27 दिसबंर को साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय नूरपुर में दोपहर 2 बजे तक होंगे। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिसिंपल अनिल कुमार ने सभी अभ्यार्थियों से 27 दिसंबर को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों सहित एसडीएम कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया है।
धरोटी स्कूल में 29 तक करें आवेदन
सराहां (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय धरोटी में एसएमसी के तहत पीरियड आधार पर कला अध्यापक का पद भरा जाना है। इसके लिए स्कूल में 29 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्कूल के कार्यकारी मुख्य अध्यापक विशाल मणी शर्मा एवं एसएमसी अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन कर सकते हैं।
चनेड स्कूल के लिए साक्षात्कार 29 दिसंबर को
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में एसएमसी के तहत रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए साक्षात्कार आयोजित कि ए जा रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर सहगल ने बताया कि स्कूल में भाषा अध्यापक के पद को भरा जा रहा है।
इसके अलावा संगम पाठशाला दड़ोगा में भी शास्त्री का रिक्त पद भरा जा रहा है। दोनों स्कूलों के लिए साक्षात्कार 29 दिसंबर को बीआरसी भवन को आयोजित किया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वह निर्धारित तिथि को साक्षात्कार के लिए पहुंचे।
साक्षात्कार कल होगा
रामपुर बुशहर। राजकीय उच्च पाठशाला जराशी में स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा पीरियड आधार पर टीजीटी मेडिकल का पद भरा जाना है। इस पद के लिए 24 दिसंबर को एसडीएम रामपुर कार्यालय में साक्षात्कार की तिथि तय की गई है। स्कूल के मुख्याध्यापक ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने इस पद के लिए आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि पर एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 बजे पहुंच जाएं।
कला और भाषा अध्यापक के इंटरव्यू 26 को
खुंडियां (कांगड़ा। रापमापा नाहलिया में स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से पीरियड आधार पर भरा जाने वाला कला अध्यापक और भाषा अध्यापक के पद भरे जाने हैं। पात्र उम्मीदवार 26 दिसंबर तक उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय ज्वालामुखी में सुबह 10 बजे अपनी स्थिती सुनिश्चित करे। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार स्कूल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।