17 सूत्री मांगों पर अमल न होने से नाराज जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 20 जनवरी से हड़ताल का ऐलान किया है।
पढ़ें, सावधान! इस बार मकर संक्रांति है 'अशुभ'
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शिक्षक संघ ने 20 जनवरी से चाक डाउन हड़ताल का ऐलान किया है। शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सूरत सिंह तोमर ने कहा कि मांगों पर कई लिखित और मौखिक समझौते हो चुके हैं, लेकिन अमल किसी पर नहीं हुआ।
पढ़ें, मॉडल चलाती है जिस्म फरोशी की धंधा
संगठन से जुड़े प्रदेश भर के शिक्षक 20 जनवरी को काली पट्टी बांधकर चाक डाउन हड़ताल पर रहेंगे। 23 जनवरी को स्कूल बंद कर शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में धरना देंगे।
पढ़ें, 'जिसका नहीं मां-बाप, वो है आप'
इसके बाद 27 जनवरी को जिला मुख्यालयों में धरना और इसके बाद तीन फरवरी को परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच किया जाएगा।
लंबित मांगे
- बेसिक शिक्षा की सेवा नियमावली में बेसिक शिक्षकों के लिए दो प्रमोशन की जगह तीन प्रमोशन की व्यवस्था हो।
- तबादला नीति और स्कूलों के वर्गीकरण में आई खामियों को दूर किया जाए।
पढ़ें, सिरफिरे 'आशिक' के खौफ में जीने को मजबूर लड़की
- शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्यों में न लगाया जाए।
- प्रदेश में शिक्षक कल्याण कोष की स्थापना हो।