फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बीएड छात्रों को मिली कुछ राहत

Tue, 24 Mar 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के सत्र 2014-15 के आधे बीएड छात्रों को राहत मिल गई है। जिन छात्रों ने विवि की प्रवेश परीक्षा देकर सरकारी कोटे की सीटों पर दाखिला पाया था, उनकी परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन


जबकि प्रबंधन कोटे की 50 प्रतिशत सीटों की जांच के बाद केवल उन छात्रों को परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिनके दाखिले नियमों के तहत हुए हैं। श्रीदेव सुमन विवि के बीएड छात्रों की परीक्षाएं करीब एक साल से अटकी हुई हैं।

प्रबंधन कोटे की बीएड सीटों पर आरक्षण नियमों को दरकिनार कर एडमिशन किए जाने के कारण विवि ने यह परीक्षाएं रोक दी थीं। मामला शासन तक जाने के बाद अब परीक्षा की राह निकली है। हालांक, विवि ने नियम के विपरीत दाखिला पाने वाले छात्रों की परीक्षा कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


यानी कॉलेजों की लापरवाही की वजह से सैकड़ों छात्रों का पैसा और साल बर्बाद होना तय है। विवि के उपकुलसचिव हंसराज बिष्ट ने बताया कि जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा जून तक
नए सत्र 2015-16 से बीएड दो वर्ष का हो गया है। इसके लिए विवि ने एक समिति का गठन किया है जो कि पाठ्यक्रम तैयार कर इसकी रिपोर्ट विवि में जमा करेगी। इस वजह से इस साल बीएड की प्रवेश परीक्षा थोड़ा विलंब से होगी। विवि के मुताबिक जून तक परीक्षा संभावित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें