फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि की लापरवाही, भुगत रहे स्टूडेंट्स

Mon, 09 Dec 2013 01:57 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुमताज पीजी कॉलेज में प्रवेश पत्र पहुंचने में हो रही देरी का खामियाजा स्टूडेंट भुगतेंगे। शनिवार तक प्रवेश पत्र पहुंचे नहीं और रविवार को छुट्टी होने के कारण प्रवेश पत्र का वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब कॉलेज के शिक्षक प्रवेश पत्र लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र पर और वहीं मौके पर स्टूडेंट को प्रवेश पत्र देंगे। अगर कोई स्टूडेंट प्रवेश पत्र लेना चाहेगा तो उसे सुबह कॉलेज में प्रवेश पत्र देने की व्यवस्था की जाएगी।

क्योंकि एमए हिन्दी की परीक्षा द्वितीय पाली में है। ऐसे में सुबह कॉलेज खुलते ही प्रवेश पत्र की व्यवस्था की जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य एए फारुखी ने बताया कि स्टूडेंट को प्रवेश पत्र देने के लिए हम शिक्षकों को लखनऊ विश्वविद्यालय भेजेंगे क्योंकि यही उनका सेंटर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उधर शिया पीजी कॉलेज में लॉ के स्टूडेंट्स कहना है कि उनकी परीक्षाएं पहले 7 दिसंबर से थी लेकिन अब 15 दिसंबर से कर दी गई लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र नहीं भेजे गए।

स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें कम से कम पांच दिन पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाए जाएं। दरअसल एलयू में इस बार प्रवेश पत्र तैयार होने में काफी लापरवाही बरती गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनकेपांडेय का कहना है कि सभी कॉलेजों के स्टूडेंट परीक्षा देंगे उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। परीक्षा से पहले ही कॉलेजों में प्रवेश पत्र पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें