मुफ्त की शराब नहीं मिलने पर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने आबकारी कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा काटा।
बात मारपीट तक पहुंचती, इससे पहले जिला आबकारी अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया। फोर्स के पहुंचने से पहले ही छात्र वहां से चलते बने। एहतियातन वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंकार किया तो भड़के
डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को एक छात्र संगठन के छात्र नेता आबकारी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को निशुल्क शराब उपलब्ध कराने के लिए कहा। अधिकारियों ने जब ऐसा करने से इंकार कर दिया तो वह भड़क उठे।
उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य छात्र संगठनों को कई पेटियां शराब उपलब्ध कराई गई हैं। विरोध प्रदर्शन के साथ ही जब छात्र हाथापाई पर उतर आए तो अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही छात्र नेता वहां से चलते बने।
घटना के बाद प्रभारी आबकारी अधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी ने सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत को लिखित में शिकायत दी। जानकारी मिलने पर एसएसपी ने प्रभारी आबकारी अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें