फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहारों ने भारतीय परंपरा में ली डिग्री

Wed, 30 Oct 2013 09:15 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन मे मंगलवार को गुरुकुल विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रामनगर बनूड़ का वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


गुरुकुल इंस्टीट्यूट का दीक्षांत आम समारोह से अलग था। युवाओं को डिग्री ब्रिटिश दौर से चले आ रहे काले गाउन की जगह भारतीय परंपरा के गाउन में दी गई।

ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा के तहत परिधानों में डिग्री बांटी गई। गुरुकुल विद्यापीठ के चेयरमैन सीए मनमोहन कुमार गर्ग ने कहा कि संस्थान ने गुरु रबिंद्रनाथ टैगोर के गुरुकुल परंपरा को फॉलो किया है।

कार्यक्रम में पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) के कुलपति डा. रजनीश अरोड़ा मुख्य अतिथि थे। उनके हाथों से 2008-09 सत्र में इंस्टीट्यूट से एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएससी (आईटी) और एमएससी (आईटी) करने वाले करीब 400 विद्यार्थियों को डिग्री भेंट की।
विज्ञापन


2010-14 सत्र में यूनिवर्सिटी टॉप करने वाले अनमोल छाबड़ा और साक्षी को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि गुरुकुल संस्था ने हमेशा ही क्वालिटी एजूकेशन को लेकर मापदंड निर्धारित किए गए हैं।

संस्थान से पढ़ने वाले युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट मिल रही है। गुरुकुल विद्यापीठ के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. सुरेश चंद जैन, कार्यकारी डायरेक्टर देशराज ठाकुर, एडिशनल डायरेक्टर एकेडमिक रमनजीत सिंह, एडिशनल डायरेक्टर अकाउंट्स डॉ. अनीश अरोड़ा और डीन पीजी स्टूडेंट सुनील गंभीर और केडी शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें