फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बोर्ड परिक्षाओं में आंसर शीट पर लगेगी छात्रों की फोटोग्राफ

Mon, 04 Jan 2016 01:18 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससी) की फरवरी में शुरू होने जा रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार नई व्यवस्थाएं लागू होंगी।
विज्ञापन


सबसे अहम बदलाव यह है कि हर उत्तर पुस्तिका पर छात्र की तस्वीर लगी होगी। साथ ही छात्र का नाम और यूआईडी कोड भी प्रिंट रहेगा। आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू हो रही हैं।

परीक्षा कार्यक्रम जारी हो चुका है। सीआईएससीई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार परीक्षाओं को और आसान बनाने और परेशानियां दूर करने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। प्रत्येक आंसर शीट पर काउंसिल की ओर से छात्र की फोटो छपी हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

UID नंबर भी होगा प्रिंट

इसके अलावा उत्तर पुस्तिका पर छात्र का नाम और यूनिक आईडेंटिटी नंबर (यूआईडी) भी प्रिंट होगा। यह यूआईडी नंबर हर छात्र को काउंसिल की ओर से दिया गया है। जिस आसंर शीट पर जिस छात्र का फोटो, नाम और यूआईडी नंबर होगा वही उत्तर पुस्तिका संबंधित छात्र को परीक्षा हाल में मिलेगी।

नाम और फोटो, उत्तर पुस्तिका के ऊपरी हिस्से पर प्रिंट होगा। उत्तर पुस्तिका को एग्जामिनर यूआईडी कार्ड देखने के बाद संबंधित छात्र को सौंपेगा। इसके अलावा पहली बार डिजिटल बॉल पेन से इवेल्यूएशन भी होगा। इससे कॉपी चेक होने के तुरंत बाद उसकी डिटेल काउंसिल के पास ऑनलाइन पहुंच जाएगी।

इससे रिजल्ट तैयार करने में आसानी होगी और जल्द रिजल्ट जारी हो जाएगा। उत्तर पुस्तिका पर छात्र का नाम, फोटो और यूआईडी होने से ना केवल नकल के मामलों पर रोक लगेगी, बल्कि छात्र को अपनी उत्तर पुस्तिका दोबारा ट्रैक करने में आसानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें