फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEE काउंसलिंग; सर्वर डाउन, परेशान रहे छात्र

Sat, 19 Jul 2014 02:43 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2014 की काउंसलिंग में शुक्रवार को स्टूडेंट्स के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


जेईई मेन्स व सीमैट क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए।

एनआईसी का सर्वर डाउन होने के कारण स्टूडेंट वेबसाइट upsee.nic.in को खोल नहीं पा रहे थे। रजिस्ट्रेशन का काम दोपहर तक प्रभावित रहा।

स्टूडेंट्स ने इसकी शिकायत काउंसलिंग सेल से की। इसके बाद सर्वर को ठीक करवाया गया और स्टूडेंट अपना रजिस्ट्रेशन शुरू कर पाए। 

एसईई कोऑर्डिनेटर प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि दोपहर तक रजिस्ट्रेशन के काम में थोड़ी परेशानी आई, लेकिन उसके बाद पूरा सिस्टम ढंग से काम कर रहा था।

उधर, 80001 से अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों की चॉइस फिलिंग का काम शुक्रवार को खत्म हो गया है। अब शनिवार को सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें