बीए प्रथम वर्ष की कंपार्टमेंट की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने आज जमकर हंगामा किया। विद्यार्थी परीक्षा न दे पाने से खफा थे।
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 46 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में काफी संख्या में बीए प्रथम वर्ष की कंपार्टमेंट की परीक्षा देने के लिए पहुंचे, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि एग्जाम गत 31 मार्च को हो चुका है।
यह सुनकर विद्यार्थी भड़क गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बात से खफा स्टूडेंट्स पंजाब यूनिवर्सिटी के कंट्रोल ऑफ एग्जामिनेशन के पास गए और लिखित शिकायत दी।
विद्यार्थियों ने बताया कि प्रबंधन की ओर से 3 अप्रैल को एग्जाम कराए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन एग्जाम 31 मार्च को करा दिया गया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि इस बारे में उन्हें पूर्व जानकारी क्यों नहीं दी गई।
कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनर ने विद्यार्थियों को शिकायत सुनी और उन्होंने यह कहते हुए आश्वासन दिया कि मई में उनका एग्जाम ले लिया जाएगा।