फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के खस्ता हालत मकानों की रेनोवेशन शुरू

Thu, 21 Nov 2013 08:52 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सालों से खस्ता हालत मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को राहत मिली है। पीयू प्रशासन ने सी और डी कैटेगरी के मकानों की रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने ही कुछ दिन पहले कर्मचारियों के मकानों की खस्ता हालत को लेकर सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी। बुधवार से पीयू के कंस्ट्रक्शन विभाग ने ए ब्लॉक में रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया है।

पंजाब यूनिवर्सिटी के सी और डी कैटेगरी के मकान 60 साल पहले बने थे। लेकिन अभी तक इन मकानों की एक बार भी रेनोवेशन नहीं हुई। कई सरकारी मकानों की हालत तो इतनी खस्ता हालत है कि कभी भी मकान की दीवारें गिर सकती है।
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पीयू के आला अधिकारियों ने पीयू एक्सईन और अन्य संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीयू के सभी मकानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीओ और अन्य कर्मचारियों को आदेश जारी किए गए हैं। हफ्ते भर के अंदर मकानों की रिपेयर को लेकर जरुरी फंड को लेकर जानकारी आला अधिकारियों को देनी होगी।

पीयू सी क्लास एसोसिएशन प्रधान उमा शंकर ने कहा कि मकानों की हालत काफी खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पीयू को पुराने मकानों की जगह पर नए फ्लैट तैयार करने चाहिए। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें