सेना में नौकरी करने के इच्छुक युवक युवतियों के लिए सुनहरा मौका है। सेना में छप्पर फाड़ के नौकरी निकली है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 62390 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये सभी पद बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में भरे जाएंगे।
सभी पद कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के भरे जाएंगे। जम्मू कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2015 है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
जानिए, कहां कितने पद भरे जाएंगे
बीएसएफ में पुरूषों के लिए 17698 और महिलाओं के लिए 4819 पद भरे जाएंगे। सीआईएसएफ में पुरूषों के लिए 4493 और महिलाओं के लिए 507 पद भरे जाएंगे। सीआरपीएफ में पुरूषों के लिए 22623 और महिलाओं के लिए 1965 पद भरे जाएंगे। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में पुरूषों के लिए 5619 और महिलाओं के लिए 605 पद भरे जाएंगे।
आईटीबीपी में पुरूषों के लिए 2795 और महिलाओं के लिए 306 पद भरे जाएंगे। आर्टिलरी में पुरूषों के लिए 300 और महिलाओं के भी 300 पद भरे जाएंगे। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में पुरूषों के लिए 82 और महिलाओं के लिए 4 पद भरे जाएंगे। स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (एसएसएफ) में पुरूषों के लिए 247 और महिलाओं के लिए 274 पद भरे जाएंगे।
आयु सीमा 18 से 23 वर्ष
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार की जन्म तिथि 02-08-1992 और 01-08-1997 के बीच हो। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। वेतनमान 5200-20200 + 2000 ग्रेड पे निर्धारित किए गए हैं।
ये होना चाहिए शारीरिक मापदंड- पुरुषों की लंबाई 170 सेंमी और महिलाओं की लंबाई 157 सेंमी होनी चाहिए। पुरुषों की छाती 80 सेंमी (बिना फुलाए) और फुलाकर 85 सेंमी होनी चाहिए। गड़वाली, कुमांउनी, डोगरा, मराठा असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पुरूष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेंमी और महिलाओं की 155 सेंमी होनी चाहिए। पुरुषों उम्मीदवारों को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट और महिला उम्मीदवारों को 1.6 किमी 8 मिनट और 30 सेंकड में पूरी करनी होगी।
इस तरह करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार http://ssconline.nic.in या फिर http://ssconline2.gov.in. साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवदेन 24 जनवरी से शुरू है। अनारक्षित वर्ग को 50 रुपए फीस जमा करवानी होगी। ये फीस एसबीआई चालान या फिर इंटरनेंट बैंकिग या क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए भी जमा करवाई जा सकती है। महिलाओं और आरक्षित वर्ग को फीस से छूट प्रदान की गई है।
जम्मू कश्मीर और उत्तर-पूर्वी राज्यों के उम्मीदवारों डाकघर से 50 रुपए की सेंट्रल रिक्रूटमेंट फीस स्टैंप्स खरीदें। इसे एप्लीकेशन फॉर्म पर लगाएं। ध्यान रहे कि डाकघर से फीस स्टैंप्स खरीदते वक्त इन्हें क्रॉस करवा लें। ऐसा न होने पर आपका फॉर्म कैंसिल कर दिया जाएगा।
लिखित परीक्षा 4 अक्तूबर 2015 को
लिखित परीक्षा 4 अक्तूबर 2015 को ली जाएगी जो कि 100 अंकों की होगी। इसमें रीजनिंग 25 अंक, जनरल नॉलेज 25 अंक, मैथ 25 अंक और हिंदी व अंग्रेजी से भी 25 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कॉल लेटर बेवसाइट से डाऊनलोड करने होंगे। इसके लिए आपको सेंटर अलॉअ किए जाएंगे जहां पर आपको पहुंचना होगा।
अधिक जानकारी के क्लिक करें
आप सीआरपीएफ की बेवसाइट www.crpf.nic.in से कॉल लेटर 15-04-2015 से 15-05-2015 के बीच कॉल लेटर बेवसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं। हिमाचल के इच्छुक उम्मीदवार SSC(NWR), Chandigarh - 01722749378, 01722742144 इन नंबरों पर कॉल कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।