दो माह के इंतजार के बाद श्रीदेव सुमन विवि ने शुक्रवार को 27 स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों का सत्र 2013-14 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 15 दिन के अंदर सभी कॉलेजों तक अंक तालिका पहुंचा दी जाएगी। अंक तालिका में त्रुटि संबंधी किसी भी समस्या के संबंध में छात्र-छात्राएं सीधे विवि मुख्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा को लेकर हुआ था बवाल
बता दें कि सत्र 2013 की बीएड की मुख्य परीक्षा आयोजन को लेकर काफी बवाल हुआ था, क्योंकि बीएड कॉलेज संचालकों ने अपनी मनमर्जी से कट ऑफ मेरिट से कम अंक के छात्रों को सीधे प्रवेश दे दिया था।
कॉलेजों की ओर से छात्रों के प्रवेश के संबंध में विवि को कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई थी, जिस कारण विवि ने परीक्षा कराने से स्पष्ट इनकार कर दिया था।
बाद में उच्च शिक्षा हाई पावर कमेटी के हस्तक्षेप के बाद विवि को आनन-फानन में जुलाई में परीक्षा करानी पड़ी थी। लगभग 25 सौ अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे।