फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTU: इस जरूरी एग्जाम के लिए होंगे सात सेंटर

Sun, 03 Nov 2013 01:40 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) की विशेष कैरी ओवर परीक्षाएं 10 से लेकर 19 नवंबर तक होंगी। इसके लिए राजधानी में सात परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा विभाग को किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह ने परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
इसमें बीटेक, बीटेक एग्रीकल्चर, बीफॉर्मा और बीएचएमसीटी अंतिम वर्ष सत्र 2012-13 के वे स्टूडेंट जिनका द्वितीय व तृतीय वर्ष में, बीआर्क अंतिम वर्ष 2012-13 के छात्र जिनका प्रथम से चतुर्थ वर्ष, एमबीए अंतिम वर्ष, सत्र 2012-13 के छात्र जिनका प्रथम वर्ष में तथा एमसीए अंतिम वर्ष सत्र 2012-13 के छात्र जिनका द्वितीय वर्ष में जिनका स्टेटस प्रमोटेड विद कैरी ओवर पेपर है।
विज्ञापन

उनकी विषम सेमेस्टर के विषयों की विशेष कैरी ओवर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही इस परीक्षा में सत्र 2011-12 में अंतिम वर्ष पास करने वाले स्टूडेंट भी परीक्षा दे सकेंगे।
जो सात परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं उनमें बाबू बनारसी दास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, नार्दन इंडिया इंजीनियरिंग कॉलेज, रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जीसीआरजी मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें