फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! कॉलेज प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के संजौली कॉलेज में हुई रूसा प्रथम सत्र की फंक्शनल इंग्लिश की परीक्षा में न्यू सिलेबस के प्रश्नपत्र कम पड़ने से सैकड़ों छात्रों को परेशान होना पड़ा। विश्वविद्यालय से नए सिलेबस के प्रश्नपत्र मंगवाने के बाद पौना घंटा देरी से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा 2 बजे के बजाय 3:10 पर शुरू हुई। बाद में परीक्षा 6:10 बजे तक चली। इस बार रूसा प्रथम सत्र के इस फंक्शनल इंग्लिश के बदले सिलेबस के कारण यह समस्या पेश आई।
विज्ञापन


विवि से ही सप्लाई पुराने सिलेबस की अधिक आ गई जबकि जरूरत नए सिलेब्स के प्रश्न पत्रों की थी। संजौली कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी और विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि प्रश्न पत्र कम आने के कारण परीक्षा समय से शुरू नहीं हो सकी। इस समस्या को हल करने को विवि से प्रश्न पत्र की सप्लाई भेज दी थी। इस गड़बड़ी के लिये कहीं न कहीं केंद्र अधीक्षक स्तर पर भी कमी रही है।

3:10 पर शुरू हो पाई परीक्षा

दो बजे संजौली कॉलेज सेंटर में रूसा प्रथम सत्र न्यू सिलेबस के छात्र परीक्षा देने को बैठ गए थे। छात्रों को प्रश्नपत्र बांट दिए थे लेकिन कोटी कॉलेज के छात्रों ने जब प्रश्न पत्र को लेकर सवाल उठाया, तब शिक्षकों ने छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने से रोक दिया।

संजौली कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने माना कि 2:10 पर यूनिवर्सिटी को इस गड़बड़ी के बारे में सूचित कर नए सिलेबस के आठ सौ से अधिक प्रश्न पत्र भेजने को को कहा। इस पर विश्वविद्यालय से प्रश्न पत्र की सप्लाई कॉलेज पहुंची।

इसके बाद 3:10 पर परीक्षा शुरू हो पाई। कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने माना कि परीक्षा करीब पौना घंटा देरी से शुरू हुई। परीक्षा शाम 6:10 मिनट तक चली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भेजे प्रश्न पत्र: सीओई

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि रूसा प्रथम सत्र की फंक्शनल इंग्लिश की न्यू और ओल्ड सिलेबस की परीक्षा के कारण यह स्थिति पैदा हुई थी। नए सिलेब्स के प्रश्नपत्र कम आने की सूचना मिलते ही विवि से प्रश्न पत्र की सप्लाई कॉलेज भेज दी थी। आरकेएमवी कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने बताया कि कुछ प्रश्न पत्र कम आए थे लेकिन फोटो स्टेट कर व्यवस्था कर दी गई थी।

कट लिस्ट से करें प्रश्न पत्रों का मिलान
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षक और वरिष्ठ परीक्षा अधीक्षक से आग्रह किया है कि वे नियमों के मुताबिक प्रश्न पत्र की सप्लाई आने पर कट लिस्ट से प्रश्नपत्र पैकेट में दिए विवरण से मिलान करें। सर्टिफिकेट भी जरूर भरें। परीक्षा शुरू होने से पहले यह सुनिश्चित करें कि छात्रों की संख्या के मुताबिक प्रश्नपत्र आए हैं या नहीं। गड़बड़ी होने पर सूचित करें। इससे भविष्य इस तरह की समस्या पेश नहीं आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें