सिटी ब्यूटीफुल की स्टार शूटर अंजुम मोदगिल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर सोमवार को पीयू में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्पोर्ट्स दलविंदर सिंह ने अंजुम को 94 हजार रुपये चेक दिया।
डीएवी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजुम ने मई 2013 में जर्मनी में खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय सीनियर शूटिंग टीम की अगुवाई की थी।
इसी महीने तेहरान में खेली गई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में टीम इवेंट में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था। इस टीम में अंजुम भी शामिल थी।
सितंबर माह में दिल्ली में खेली गई मास्टर्स शूटिंग चैंपियनशिप में ओलंपियन शूटर अंजलि भागवत को हराकर अंजुम ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।
डीएवी कॉलेज के फिजिकल प्रोफेसर अमरिंदर मान ने बताया कि अंजुम शहर की एक उभरती हुई बेहतरीन शूटर हैं। वह आने वाले दिनों में ओलंपिक में मेडल जीतने में जरूर कामयाब होगी।