स्वामी विवेकानंद के डेढ़ सौवें जन्म शताब्दी समारोहों की कड़ी में भारत विकास परिषद द्वारा शहीद ऊधम सिंह भवन में क्विज मुकाबला कराया गया। इसमें कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की प्रधानगी भाविप प्रधान डॉ. उमा शर्मा ने की। एससी गिल्होत्रा खास मेहमान थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं के बारे में बताया।
डॉ. उमा ने बताया कि भाविप ने 28 अक्तूबर को स्कूलों में ‘भारत को जानो’ विषय पर टेस्ट कराया था। उनमें पहले दो स्थानों पर रहे बच्चों को क्विज मुकाबले में बुलाया गया।
मुकाबले में जूनियर एवं सीनियर वर्गों में 8-8 टीमों ने हिस्सा लिया। जूनियर में शास्त्री स्कूल और सीनियर में गोल्डन बेल्स की टीम पहले स्थान पर रहीं।
यह टीमें दस नवंबर को मलेरकोटला में होने वाले राज्यस्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेंगी। क्विज मास्टर की भूमिका कलाकार शाम जेतली ने निभाई।
भाविप शाखा-2 के प्रधान अनिल शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर उमाकांत तिवारी, एआर कुमार, अच्छरू राम, आरएल सेवक, एआर बब्बर, बीआर शर्मा, कर्नल सीएस बावा और आरपी गुप्ता भी मौजूद थे।