फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग निकली 'नेता', नहीं मिला टिकट

Mon, 02 Sep 2013 07:11 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज (एसजीआरआर) में छात्र संघ चुनाव प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो गई है।
विज्ञापन


कॉलेज में 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। छह सितंबर को होने वाले चुनाव में सोमवार को नाम वापसी और आपत्तियों के बाद सूची जारी गई गई।

छात्रा प्रतिनिधि पद की उम्मीदवार मेघा की आयु लिंगदोह समिति की सिफारिशों के मुताबिक 17 वर्ष से कम होने की वजह से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

एक अन्य उपाध्यक्ष प्रत्याशी शाहनवाज की आयु को लेकर भी विवाद पैदा हुआ, जिसे बाद में चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान कर दी गई। इन 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करीब 2500 मतदाता करेंगे।

अब यह हैं चुनावी मैदान में
अध्यक्ष : महादेव प्रसाद रतूड़ी, विपिन कांबोज और मोहन जोशी।
उपाध्यक्ष : अंकित कुमार सैनी और मौ. शाहनवाज।
महासचिव : ललित सिंह पंवार और कार्तिक शेरावत।
सहसचिव : रश्मि देवरानी और अंजली डोबरियाल।
कोषाध्यक्ष : वंदना और दीक्षा कंडारी।
विवि प्रतिनिधि : नितिन चंदीला, अतुल कुमार और शालिनी रावत।
छात्र प्रतिनिधि : राधिका कलसी और मानसी नौटियाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें