फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति को हटाने के लिए एचपीयू में आंदोलन

Thu, 15 May 2014 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई की राज्य कमेटी वीरवार से कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को पद से हटाने के लिए विश्वविद्यालय से आंदोलन का आगाज करेगी।
विज्ञापन


राज्य कमेटी के इस प्रदर्शन के बाद पूरे प्रदेश भर में कुलपति के तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान लिए गए छात्र व शिक्षा विरोधी फैसलों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

राज्य कमेटी के सह सचिव पुनीत धांटा ने कहा कि प्रदेश भर में ऐसे करीब 50 हजार पर्चे छात्रों में बांटे जाएंगे। हर कॉलेज में धरने-प्रदर्शन, रैलियां, नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी।
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो एसएफआई कुलपति के खिलाफ सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। राज्य अध्यक्ष मुनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। इसमें पूरे प्रदेश भर से हर जिले के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

शिक्षा की गुणवत्ता में आई गिरावट

पुनित धांटा ने कहा कि बैठक में कुलपति के कार्यकाल में लिए गए सभी छात्र विरोधी फैसलों, शिक्षा की गुणवत्ता में आई गिरावट और इसके साथ ही परीक्षा प्रणाली में उजागर हुई खामियों को देखते हुए साफ है कि एचपीयू कुलपति के हाथों में सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए एसएफआई उन्हें पद से हटाने और किसी भी सूरत में उन्हें सेवा विस्तार नहीं देने देगी। इसके लिए वीरवार से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एसएफआई की मांग है कि अगले कुलपति के रूप में हिमाचल के योग्य व्यक्ति को तैनाती दी जाए जो एचपीयू को पटरी पर लाने में सक्षम हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें