फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के विकास से देश की उन्नति संभव

Sat, 19 Oct 2013 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित और उन्नति दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। अगर गणित के क्षेत्र में विकास होगा तो देश तरक्की की राह पर बढ़ेगा।
विज्ञापन


गणित की महत्ता पर यह विचार लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने व्यक्त किए।

वे शुक्रवार को केकेवी कॉलेज में ‘रोल ऑफ मैथमेटिक्स इन एडवांसमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबंधित कर रहे थे।

प्रो. एसबी निमसे ने कहा विज्ञान और तकनीक गणित के विकास के साथ विकसित होती हैं। उन्होंने रोजमर्रा के जीवन में अंकगणित और बीजगणित के साथ ही उच्च गणित के अनुप्रयोग भी बताए।

प्रो. एस दत्ता ने कहा कि गणित और विज्ञान की प्रगति का सबसे ज्यादा श्रेय गणित को ही दिया जाना चाहिए।

हार्टीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट इलाहाबाद के डॉ. सत्यदेव ने बताया कि कई दूसरे विषयों के सिद्धांतों को भी गणित के माध्यम से ही सिद्ध किया जाता है।

कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें