फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी कोर्सों में लागू हो सकता है सेमेस्टर सिस्टम

Tue, 19 Nov 2013 09:01 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से संबद्ध कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में अगले सत्र (2014-15) से सेमेस्टर सिस्टम लागू हो सकता है।
विज्ञापन


डीयूआई प्रो. मधु राका की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई।

कमेटी को पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने गठित किया था।

अब समिति की अगले महीने होने वाली बैठक में कमेटी इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसे सिंडीकेट और सीनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

अगर सिंडीकेट और सीनेट कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे देते हैं तो पीयू से संबद्ध कॉलेजों में अगले साल बीकॉम, बीए सहित अन्य अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में पहले वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों को सेमेस्टर सिस्टम के तहत परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


बैठक में हुआ था प्रस्ताव का विरोध
सोमवार को कमेटी की बैठक के शुरू होने पर कुछ सदस्यों ने यह कहते हुए विरोध किया कि अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में सेमेस्टर सिस्टम लागू होने से कॉलेजों में दिक्कतें बढ़ जाएंगी।

बाद में सीनेट के दो सदस्यों डॉ. जगवंत सिंह और डॉ. दलीप कुमार ने सेमेस्टर सिस्टम की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि सिस्टम को लागू तो करना ही होगा।

बेहतर होगा कि इसे जल्द से जल्द लागू किया जा सके। इसके बाद यह तय हुआ कि इस संबंध में पंजाब के अधिकारियों से भी बात की जाए। साथ ही पीयू के परीक्षा विभाग को भी इसके लिए तैयार होना होगा।
विज्ञापन


सिलेबस करना पड़ेगा तैयार
बैठक में यह तय हुआ कि कमेटी की बैठक के मिनेट्स फाइनल होते ही संबंधित बोर्ड ऑफ स्टडीज को सिलेबस तैयार करने को कहा जाए।

सेमेस्टर सिस्टम को लागू करने से पहले परीक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि परिणाम समय पर घोषित हों।

बैठक में पीयू के डीन छात्र कल्याण प्रो.नवदीप गोयल, डॉ. मुकेश अरोड़ा, डॉ. पुनीत बेदी, डॉ.जगवंत सिंह, डॉ. गुरदीप शर्मा, डॉ. दलीप कुमार के अलावा कई सीनेट सदस्य और परीक्षा नियंत्रक डॉ. परविंदर सिंह मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें