पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है।
अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट पहले, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 दिसंबर से शुरू होंगी। करीब दो लाख स्टूडेंट इन परीक्षाओं में अपीयर होंगे।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार परीक्षा के लिए सभी स्टूडेंट को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
पीयू एफिलिएटेड सभी 190 कॉलेज स्टूडेंट भी ऑनलाइन एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। डेटशीट का शेड्यूल पीयू वेबसाइट -http://exams.puchd.ac.in/datesheet.php.पर जारी किया गया है।