यूपीपीजीएमईई-2014 की सभी सीटें सेकंड काउंसलिंग से आवंटित कर दी गई।
मंगलवार को काउंसलिंग शुरू होने से पहले 21 एमडी-एमस और दो सीटें एमडीएस की
खाली होने की जानकारी अभ्यर्थियों को दी गई।
23 सीटें ऐसी भी काउंसलिंग
में शामिल की गईं, जिन्हें अभ्यर्थियों ने अन्य विशेषज्ञता के लिए छोड़
दिया था।
संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा
डॉ. सुनीति आर मिश्र ने बताया कि सामान्य वर्ग की आठ, ओबीसी की चार, एससी
की चार, सामान्य निशक्त वर्ग की दो, ओबीसी निशक्त वर्ग की दो और एससी
निशक्त वर्ग की एक सीट का आवंटन किया गया था।
इसके अलावा एमडीएस की तीन
सीटों का आवंटन किया गया। शाम सात बजे तक सीटों का आवंटन किया गया।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग की 51 सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग होगी।