फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन भावी वैज्ञानिकों की सोच को सलाम

Sun, 16 Nov 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
भावी युवा वैज्ञानिक नई तकनीक से अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में जुटे हैं। राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में चल रही राज्य स्तरीय साइंस चिल्ड्रन कांग्रेस में छात्र नई तकनीक से विद्युत उत्पादन कर रहे हैं तो कुछ पर्यावरण संरक्षण से दुनिया को बचाने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


नई सोच के साथ समस्याओं के समाधान को अपने मॉडल भी प्रदर्शित कर रहे हैं। इनकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। चार दिवसीय साइंस चिल्ड्रन कांग्रेस में लोगों के तौर-तरीके और पर्यावरण को हो रहे नुकसान के कारण मौसम और जलवायु में बदलाव रोकने को छात्र अपने मॉडल से जागरूक भी कर रहे हैं।

शनिवार को साइंस गतिविधि केंद्र (प्रदर्शनी) में दिन भर छात्रों ने अपने मॉडल के बारे में जानकारी दी। साइंस क्विज, साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट, अभिनव विज्ञान मॉडल का आयोजन भी किया गया। साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में मौसम और जलवायु को समझना सहित थीम एक, दो और तीन के तहत छात्रों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। बीच-बीच में पहाड़ी नाटी में विभिन्न जिलों के छात्रों और अध्यापकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


दूसरे दिन लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और धर्मशाला (ग्रुप दो) के छात्रों ने स्किट और प्ले प्रतियोगिता हुई। अध्यापकों के लिए विज्ञान गतिविधि प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अध्यापकों को विज्ञान संबंधी गतिविधियों को लेकर टिप्स दिए जाएंगे।

विज्ञान विषय के विशेषज्ञ देंगे लेक्चर
राज्य स्तरीय चिल्ड्रन विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान विषय के विशेषज्ञ छात्रों को लेक्चर देंगे। विशेषज्ञों में आईआईटी मंडी सहित अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों सहित शिक्षाविद शामिल हैं। विशेषज्ञ विज्ञान विषय के बारे में छात्रों को टिप्स देकर इसमें शोध करने के बारे में प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें