फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्कूली स्तर पर ही तराशने होंगे और अब्दुल कलाम'

Sat, 07 Dec 2013 10:37 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल स्तर पर देश के भावी अब्दुल कलाम, प्रो.यशपाल और होमी भाभा जैसे साइंटिस्ट की तलाश के लिए स्कूल स्तर पर ही प्रतिभाओं की पहचान के लिए साइंस एग्जीबिशन जरूरी है।
विज्ञापन


यह बात डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस ने सेक्टर-32 स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन (एसआईई-32) में स्टेट साइंस एग्जिबिनशन के समापन समारोह पर कही।

हंस ने इस मौके पर विभिन्न कैटेगरी में साइंस मॉडल के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसआईई-डायरेक्टर डा. सुरेंद्र सिंह दहिया और साइंस एग्जीबिशन को-ऑर्डिनेटर सरीता श्रीधर ने भी शिरकत की।
विज्ञापन


सेक्रेड हार्ट और गवर्नमेंट स्कूल डड्डूमाजरा ओवर ऑल चैंपियन
पुरस्कार वितरण समारोह में छह कैटेगरी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।

सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट और गवर्नमेंट हाई स्कूल डड्डूमाजरा की टीम ने ओवर ऑल ट्रॉफी हासिल की। डड्डूमाजरा की टीम ने कुल 8 पुरस्कारों के तहत 31,800 रुपये की पुरस्कार राशि भी हासिल की।

स्कूल टीचर सोनिया जैसवाल ने बताया कि तीन मॉडल में उनकी टीम पहले, तीन में दूसरे और एक मॉडल में तीसरे स्थान पर रही है।

उधर, पंडित एमएलएसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर-19, गवर्नमेंट हाई स्कूल मलोया कालोनी को भी विभिन्न कैटेगरी में ओवर ऑल ट्राफी से नवाजा गया। इस मौके पर कुल 76 पुरस्कार दिए गए। पहले स्थान के लिए 5100, दूसरे 3100 और तीसरे स्थान के लिए 2100 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।

स्मार्ट स्कूल मॉडल ने किया प्रभावित
साइंस एग्जीबिशन में कई थीम पर बच्चों ने मॉडल तैयार किए। लेकिन, पर्यावरण को लेकर बच्चों का खास फोकस रहा। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन स्कूल में दसवीं के छात्र समर्थ सरदाना और पार्थ लाल के स्मार्ट स्कूल मॉडल को सभी ने सराहा। टीम को एनर्जी कैटेगरी में दूसरा स्थान मिला।

समर्थ सरदाना ने बताया कि उनके मॉडल के तहत एक स्मार्ट स्कूल में हर चीज नेचुरल रिसोर्स से मिल सकेगी।

एग्रीकल्चर कैटेगरी
शिवालिक पब्लिक स्कूल सेक्टर-41जीएचएस मलोया कालोनीअंकुर पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 जीएचएस-29 एनर्जी कैटेगरी में पहले स्थान की टीमें
जीएमएसएस-18जीएसएसएस-मनीमाजराअजीत कर्म सिंह आईपी स्कूल-41जीएचएस मलोया कालोनी हेल्थ
सेक्रेड हार्ट सेक्टर-26जीएचएस डड्डूमाजराकॉर्मल कान्वेंट सेक्टर-9जीएचएस मलोया कालोनी
इन्वायरमेंट
जीएमएसएसएस-37बीजीएसएसएस मनीमाजरा टाउनजीएमएचएस विकास नगरजीएमएस किशनगढ़रिसोरसेज
श्रीअरबिंदो स्कूल सेक्टर-27जीएचएस डड्डूमाजराएमएलएसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर-19जीएसएसएस मनीमाजरा टाउन साइंटिफिक एंड मैथेमेेटिक्स इनोवेशन
सेक्रेड हार्ट सेक्टर-26जीएचएस डड्डूमाजराएमएलएसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर-19जीएचएस मलोया कालोनी
तीन स्कूल टीचर्स को भी अवार्ड
साइंस एग्जीबिशन में अपने मॉडल पेश करने वाले शिक्षकों को भी शुक्रवार को सम्मानित किया गया। गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-29ए के टीजीटी गणित टीचर पंकज कुमार के प्रोजेक्ट को पहला पुरस्कार मिला।

सेक्टर-7 केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी में टीजीटी साइंस टीचर संदीप कथूरिया को दूसरा और जीएमएसएसएस-22 ए के शिक्षक अजय कुमार के मॉडल को तीसरे पुरस्कार के लिए चुना गया। पहले स्थान पर आए पंकज कुमार के मॉडल को अब नेशनल साइंस सेंटर नई दिल्ली में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें