राज्य सरकार द्वारा 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हरगोबिंद खुराना स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की गई है। योजना के तहत जिले के 97 होनहारों को भी वजीफा दिया गया।
इन्हें जालंधर में आयोजित समागम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सम्मानित किया। इससे पहले फेज 3बी1 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से इन विद्यार्थियों को स्त्री अकाली दल की महासचिव अमनजोत कौर रामूवालिया ने जालंधर के लिए रवाना किया।
इस स्कीम के तहत सभी सरकारी एवं आदर्श स्कूलों में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा, जिनके दसवीं में 80 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक हैं। सभी विद्यार्थियों को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा।
इस मौके पर डिप्टी डीईओ ललित घई, बलजीत कुंभड़ा, प्रिंसिपल अमरजीत कौर, हरविंदर सिंह, रणबीर सिंह, सुशील नाथ, सतिंदरजीत सिंह भी मौजूद थे।