फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं तक के छात्रों को आज मिलेगा ये तोहफा

Mon, 20 Jan 2014 09:45 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों के छात्रों को सोमवार को स्कॉलरशिप का तोहफा मिलेगा। जिला प्रशासन ने पहले चरण में 20 जनवरी को स्कॉलरशिप देना प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूल खुलेंगे। स्कॉलरशिप का वक्त पर वितरण शिक्षा विभाग का काम होगा। शिक्षा विभाग की कोशिश होगी कि वितरण सोमवार को शुरू हो जाए।

यह भी पढ़ें: आज से खुलेंगे 8वीं तक के स्कूल

खंड शिक्षा अधिकारी करुणा शर्मा ने बताया कि  सोमवार को स्कूलों में छात्रवृत्ति के लिए पात्र बच्चों के प्रिंट आउट बंटवाये जाएंगे। इसी आधार पर बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी। जिले में स्कॉलरशिप वितरण के लिए 20 व 22 जनवरी को तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


छूटे हुए बच्चों को 25 जनवरी को भी स्कॉलरशिप मिलेगी। यह तिथि सर्दी की छुट्टियों की वजह से एक बार बढ़ाई जा चुकी है। स्कॉलरशिप के रूप में प्राइमरी के पात्र बच्चों को 300 व जूनियर हाईस्कूलों के पात्र बच्चों को 480 रुपए वार्षिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें