फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन नंबरों से लें SOF ओलंपियाड की जानकारी

Wed, 18 Sep 2013 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया की सबसे बड़ी प्रतिभा खोज की शुरुआत हो चुकी है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) नई दिल्ली की ओर से 13वें नेशनल साइबर ओलंपियाड की परीक्षा 19 सितंबर और चार अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन


16वें नेशनल साइंस ओलंपियाड की परीक्षा 15 और 28 नवंबर को, सातवें इंटरनेशनल मैथेमैटिक्स ओलंपियाड की परीक्षा पांच और 19 नवंबर को और चौथे इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड की परीक्षा 16 और 30 जनवरी 2014 को होगी।

ये जानकारी स्टेट को-ऑर्डिनेटर विशाल रंजन ने दी। संबद्ध स्कूलों को फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। ज्यादा जानकारी 09835442759 और 09973119416 पर संपर्क कर ली जा सकती है।
विज्ञापन

यहां लगेगी प्रदर्शनीकेंद्र सरकार की इंस्पायर अवॉर्ड योजना की द्वितीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी बुधवार से शुरू होगी। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन होंगे।

राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली इस प्रदर्शनी में प्रदेशभर के सभी जिलों से दो हजार से ज्यादा बच्चे भाग लेंगे।

यहां से चुने जाने वाले करीब पांच से सात प्रतिशत बच्चों को आठ अक्टूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी 11 समितियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें