फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रयात बाहरा में फैकल्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम

Thu, 09 Jan 2014 08:30 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग व बायो-टेक्नोलॉजी में वीरवार को फैकल्टी डेवलपमेंट पर वर्क शॉप आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसमें विभिन्न विभागों के माहिरों ने फैकल्टी को ट्रेनिंग दी। थापर यूनिवर्सिटी पटियाला के मनिंदर सिंह ने फैकल्टी को नेटवर्क़िग व तकनीक के बारे बताया।

उन्होंने इस क्षेत्र में अलग-अलग खोज के प्रोजेक्टों को बाहर ले जाने के लिए फैकल्टी को प्रेरित किया। मेकेनिकल विभाग के प्रो. डॉ. विनीत कुमार ने डीजल इंजन के लिए अल्ट्रनेटिव फ्यूल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही फैकल्टी सदस्यों को इस क्षेत्र में खोज करने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा नवमुमित सिंह, इंजीनियर एए त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे।

संस्थान के डॉयरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. वरिंदर रिहानी ने कहा कि वर्कशॉप दौरान फैकल्टी सदस्यों को प्रदान की गई जानकारी उनकी तरक्की में सहायक बनेगी। साथ ही टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई खोज करने के योग्य बनाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें