मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली अतिरिक्त पंजाबी विषय की परीक्षा के रोल नंबर वीरवार को जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड रोल नंबरों को वेबसाइट पर ही जारी करेगा।
वेबसाइट से ही आवेदकों को अपने रोल नंबर हासिल करने होंगे। बोर्ड ने आवेदकों से साफ किया है कि यदि किसी का रोल नंबर वेबसाइट पर शो नहीं होता है तो उन्हें बोर्ड से संपर्क करना होगा।
अधिकारियों के मुताबिक 29 और 30 अक्तूबर को बोर्ड में अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में केवल एक ही सेंटर बोर्ड मुख्यालय में बनाया गया है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दो बजे तक होगी।
परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड ने उनके घर के पते पर रोल नंबर नहीं भेजे। अगर किसी का रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर न मिले तो तो उम्मीदवार फीस जमा कराने की रसीद, असल सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर बोर्ड से संपर्क कर सकता है। परीक्षार्थियों को वेबसाइट से रोल नंबर हासिल करने के बाद उन्हें सत्यापित कराना अनिवार्य है।