फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटशेरा कॉलेज में हाथापाई, शिक्षक समेत दो जख्मी

Thu, 31 Jul 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव की नजदीकियों के चलते राजधानी के कॉलेजों में माहौल गरमाने लगा है। बुधवार को राजीव गांधी महाविद्यालय में दो छात्र गुटों के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। पहले लात घूंसे और बाद में पत्थर इसके बाद एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन


इसमें एक छात्र और एक शिक्षक को मामूली चोट आई है। घटना के समय कॉलेज प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ ने तुरंत मौके पर पहुंच कर छात्रों को शांत रवाने का प्रयास किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ करीब आधा घंटा तक नारेबाजी की।

घटना के बाद से परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस जवान परिसर और परिसर के बाहर बराबर नजर रखे हुए है। एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस भिड़ंत की वजह आपसी बोलचाल बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब एसएफआई के कार्यकर्ता छात्रों की मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। प्राचार्य डा. उमा रणदेव और समस्त स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर भीड़ रहे छात्रों को शांत करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत किया गया।

एनएसयूआई ने किया विरोध

वहीं, एनएसयूआई की कोटशेरा कॉलेज इकाई ने बुधवार को कालेज परिसर में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की घटना का विरोध किया। इकाई अध्यक्ष कुलवंत चौहान की अगुवाई में घटना के बाद प्राचार्य डा. उमा रणदेव से मिले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मारपीट में शामिल कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने की मांग की।

तो कॉलेज से बाहर होंगे छात्र

प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने कहा कि परिसर में या परिसर के बाहर छात्र किसी भी तरह की हिंसा में संलिप्त पाए जाते है, तो उन्हें कॉलेज से बाहर कर दिया जाएगा। इसको लेकर कॉलेज नोटिस बोर्ड पर आदेश चस्पां कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में शिक्षा का माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें