फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री कॉलेज में दाखिले से जुड़ी बड़ी खबर

Thu, 05 Feb 2015 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी), देहरादून में जनवरी 2016 सेशन में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा एक और दो जून को होगी। चंडीगढ़ में सेक्टर-15 स्थित लाला लाजपत राय भवन में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


रक्षा सेवाएं डायरेक्ट्रेट के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए सिर्फ लड़के ही आवेदन भेज सकते हैं। उम्मीदवारों का जन्म दो जनवरी 2003 से एक जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए। वह किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में सातवीं में पढ़ता हो या फिर सातवीं पास होना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को आठवीं कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के तीन पेपर होंगे। लिखित पास करने वालों का वाइवा छह अक्तूबर 2015 को होगा।
विज्ञापन


आवेदन पत्र, विवरण पत्रिका और पुराने प्रश्नपत्र कमांडेंड आरआईएमसी देहरादून से मंगाए जा सकते हैं। सभी आवेदन डायरेक्टर, सैनिक कल्याण पंजाब के पास 31 मार्च 2015 तक पहुंचने चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें