फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं ओपन स्कूल का रिजल्ट बीस को

Thu, 15 May 2014 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं ओपन स्कूल का रिजल्ट 20 मई को घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से ही रिजल्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने रिजल्ट के लिए अलग से किसी भी प्रकार का कोई गजट तैयार नहीं कराया है। इसके अलावा ई-मेल के जरिए भी विद्यार्थी रिजल्ट हासिल कर पाएंगे।

बोर्ड मैनेजमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 12वीं ओपन स्कूल की परीक्षा में विभिन्न स्ट्रीम के तहत चालीस हजार स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे।

यह पहला मौका था जब ओपन स्कूल के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र भी अलग बनाए गए थे। साथ ही रिजल्ट भी अलग घोषित किया जा रहा है।

बोर्ड मैनेजमेंट रिजल्ट की तैयारियों में जुटा है। रिजल्ट में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रह जाए। इसके लिए बोर्ड मैनेजमेंट ने दिल्ली एक प्राइवेट फर्म से रिजल्ट तैयार कराया जा रहा है।

बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को पीएसईबी की वेबसाइट पर www.pseb.ac.in  पर लॉगिन करना होगा।

वेबसाइट पर क्लिक करते होमपेज खुल जाएगा। वहां रिजल्ट का कॉलम बना होगा। ई-मेल से रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी वहीं पर रखेगी। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक वेबसाइट पर जो रिजल्ट आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। असली रिजल्ट नतीजा कार्डों वाला ही माना जाएगा। दूसरी तरफ बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जून में घोषित करने का फैसला लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें