फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संकल्प-2014’यानि विद्यार्थियों का फायदा

Tue, 28 Jan 2014 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने ‘संकल्प-2014’ प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत चयनित ‘सुपर-100’ छात्रों को सात करोड़ के पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही 12वीं श्रेणी के नॉन मेडिकल के छात्रों को बढ़िया प्लेटफार्म मुहैया करवाया जाएगा।

ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. एससी जैन ने बताया कि ‘संकल्प-2014’ एक स्कॉलरशिप एंड टैलेंट रिवार्ड टेस्ट है। टेस्ट में ‘सुपर-100’ छात्रों को चुना जाएगा।

इन्हें सात करोड़ के स्कॉलरशिप दिए जाएंगे। टेस्ट स्कूल व कॉलेजों के छात्रों को तीन श्रेणियों में बांट कर आयोजित किया जाएगा।

इन सभी श्रेणियों (मोडयूल्स) के तहत छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्न पत्रों पर आधारित असाइनमेंटस दिए जाएंगे। इन असाइनमेंट्स में +2 (बाहरवीं) के नॉन मेडिकल के छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं में भी मददगार साबित होंगे। डॉ. एससी जैन ने कहा कि संकल्प-2014 का मकसद छात्रों को जीवन में सफलता के लिए एक बढ़िया पलेटफार्म मुहैया करवाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें