फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT: रजिस्ट्रेशन के लिए आज है मौका

Sun, 12 Oct 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी वजह से कैट-2014 में आवेदन न कर पाने वाले
विज्ञापन

अभ्यर्थी कैट की वेबसाइट पर जाकर आज ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने के लिए केवल 24 घंटे का समय दिया गया है।
 
इसके बाद वेबसाइट बंद हो जाएगी। गुरुवार रात 12 बजे से शुरू होकर शुक्रवार रात 11:59 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। इस बार ऑनलाइन मोड से फीस भुगतान की अनिवार्यता रखी गई थी।

फीस भुगतान में परेशानी संबंधी शिकायतें मिलने के बाद आईआईएम इंदौर ने अभ्यर्थियों को एक मौका और देने का फैसला लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां करें रजिस्ट्रेशन

अभ्यर्थी शुक्रवार रात 11:59 मिनट तक कैट की वेबसाइट www.iimcatt.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड के जरिए अपनी फीस जमा कर सकते हैं। कैट परीक्षा में इस साल कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

इस वर्ष परीक्षा का आयोजन देश के 99 शहरों के 354 परीक्षा केंद्रों पर किया जाना प्रस्तावित हैं। परीक्षा केंद्र चुनने के लिए अभ्यर्थी को वरीयता क्रम में तीन शहरों का विकल्प देना है।

परीक्षा का आयोजन 16 और 22 नवंबर दो-दो पालियों में किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें