फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में होगा बदलाव

Thu, 16 Jan 2014 12:38 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश ही नहीं दुनिया भर से काबिल शिक्षकों को पीयू लाने के लिए अब भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


एक बैठक में पीयू के नियमों में जरूरी बदलाव के अलावा इंटरव्यू के लिए इंटरनेट वीडियो कॉल की सुविधा शुरू करने पर सभी ने सहमति दी। प्रो.ग्रोवर के अनुसार इससे पीयू में काबिल युवाओं को लाने में आसानी होगी।

भविष्य में पीयू में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले सभी कैंडीडेट का पूरा बायोडॉटा वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिससे चयन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता आ सकेगी। यह काम मार्च 2014 से पहले कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस (यूआईएलएल) डायरेक्टर प्रो.संजीव कुमार ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नए साल पर देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पीयू के लिए भेजे वीडियो मैसेज को भी दिखाया गया।

गौरतलब है कि 2013 में रैंकिंग में देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी पंजाब यूनिवर्सिटी अब खुद को वर्ल्ड रैंकिंग को सुधाने की तैयारी में जुट गई है।

टाइम्स हायर एजूकेशन की मौजूदा रैंकिंग में पीयू को दुनिया की 226 से 250 कैटेगरी में रखा गया है। पीयू का मकसद अगली रैंकिंग में खुद को टॉप 200 यूनिवर्सिटी में शामिल करना है।

पीयू कुलपति की ओर से बुलाई गई बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को अपने विजन का पूरा ड्रॉफ्ट तैयार कर पेश करने को कहा गया। लेकिन बैठक में चंद विभागों की ओर से अपने प्रपोजल पेश किया गया।

जानकारी अनुसार, मीटिंग में प्रशासनिक रिफार्म, एकेडमिक और रिसर्च पर काफी फोकस किया गया। प्रो.अरुण ग्रोवर ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान(रुसा) के तहत कालेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने, नैक रिपोर्ट तैयार करने और परीक्षा तंत्र में बड़े स्तर पर बदलाव के बाद ही इंटरनेशनल स्तर पर पीयू की रैंकिंग बेहतर होने की बात कही।

नए सत्र से नए इंटीग्रेटेड कोर्स नए सत्र से
पीयू कुलपति द्वारा विदेशी यूनिवर्सिटी की बेहतर रैंकिंग के लिए इंटीग्रेटेड कोर्स और स्कूल सिस्टम शुरू करने की बात कही गई। रजिस्ट्रार प्रो.एके भंडारी ने बैठक में बताया कि पीयू के कई विभागों में इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


जबकि कुछ साइंस और सोशल साइंस संकायों में आगामी सत्र से इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इस संबंध में सभी चेयरपर्सन से जल्द प्रपोजल और सुझाव देने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें