युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अस्सिटेंट के 750 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2015 है।
ऑनलाइन एग्जाम 30 अगस्त को लिया जाएगा। 20 अगस्त से कॉल लेटर डाऊनलोड किए जा सकेंगे। मासिक कुल वेतनमान 17 हजार रुपए अदा किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।