फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, जल्दी कीजिए

Sun, 11 Jan 2015 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) और जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह रिक्रूटमेंट जोन वाइज की जाएगी।
विज्ञापन


पदों का बयोरा इस तरह है। ईस्ट जोन में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 3 पद, वेस्ट जोन में 16 पद, नॉर्थ जोन में 2 पद, साऊथ व सेंट्रल जोन में 1-1 पद भरा जाना है। वेस्ट जोन में जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) के 9 पद, नॉर्थ और साऊथ जोन में 2-2 पद भरे जाने हैं।

ये रहा योग्यता का विवरण

आवेदक की आयु 20-30 वर्ष होनी चाहिए यानि आवेदक का जन्म 30-12-1984 और 29-12-1994 के मध्य हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा 65 फीसदी अंकों के साथ या फिर सिविल इंजीनियरिंग में 55 फीसदी अंकों के साथ डिग्री हासिल की हो। आरक्षित वर्ग को पांच फीसदी की छूट दी गई है।

जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) के लिए इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा 65 फीसदी अंकों के साथ या फिर इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 55 फीसदी अंकों के साथ डिग्री हासिल की हो। आरक्षित वर्ग को पांच फीसदी की छूट दी गई है। इसके अलावा डिग्री धारक आवेदक को निश्चित तौर पर एक साल का एक्सपीरियंस व डिप्लोमा होल्डर के पास दो साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

ऑनलाइन मोड से ही करें आवेदन

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 450 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29-12-2014 से शुरू है।

ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तारीख 17-01-2015 है। चयनित उम्मीदवारों को कुल 32780 रुपए वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन एग्जाम 4 फरवरी 2015 को

ऑनलाइन एग्जाम के लिए 4 फरवरी 2015 तारीख तय की गई है। ऑनलाइन एग्जाम 200 अंकों का होगा। देश भर में यह एग्जाम लिया जाएगा। इसके लिए स्टेट वाइज एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। ऑनलाइन एग्जाम में 50 अंक इंग्लिश, 100 अकं का इंजीनियरिंग सेक्‍शन और 50 अंकों का जनरल अवेयरनेस पूछे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
जनरल अवेयरनेस सेक्‍शन में देश दुनिया की अर्थव्यवस्‍था से संबंधित सवाल भी पूछे जा सकते हैं। इसके अलावा करेंट अफेयर्स पर भी फोकस रहेगा। गलत जवाब देने पर 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी। अधिक जानकारी के लिए आप rbi.org.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें