इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ के सबसे बड़े बैच का 100% समर प्लेसमेंट हुआ।
रिकॉर्ड साढ़े चार दिनों में 464 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ और इसमें देश व विदेश की 164 मल्टीनेशनल कंपनियों ने हिस्सा लिया।
अभी तक आईआईएम लखनऊ में सर्वाधिक मार्केटिंग कंपनियां ही आती थीं लेकिन इस बार फाइनेंस व कंसल्टेंसी से संबंधित कंपनियों ने भी दस्तक दी है।
अच्छे नतीजों से आईआईएम के स्टूडेंट्स काफी उत्साहित हैं और उन्हें आगे फाइनल प्लेसमेंट में भी सौ फीसदी सफलता मिलने का भरोसा है।
जिन प्रतिष्ठित अन्तरराष्ट्रीय ख्याति की कंपनियों ने समर प्लेसमेंट के लिए स्टूडेंट को चुना है उनमें जेपी मोर्गन, अलवरेज एंड मार्शल शामिल हैं।
टूटा पिछला रिकॉर्ड
आईआईएम लखनऊ में सबसे अधिक इंटरनेशनल ऑफर स्टूडेंट्स को रिटेल, फॉस्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमजीसी) और रियल स्टेट कंपनियों से मिले हैं।
गत वर्ष जो बैच था उसको साढ़े पांच दिनों में प्लेसमेंट के लिए चुना गया था। सर्वाधिक प्लेसमेंट करने वाली कंपनियों में चार क्षेत्रों से सर्वाधिक ऑफर मिले। इस बार के बैच ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
जिसमें सेल्स एंड मार्केटिंग, फाइनेंस, कंसल्टेंसी व बिजनेस डवलपमेंट शामिल हैं। इसके अलावा जिन क्षेत्रों से सर्वाधिक ऑफर मिले उसमें ऑपरेशंस, सप्लाई चेन, जनरल मैनेजमेंट, सिस्टम, आईटी, मार्केट रिसर्च व ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र शामिल हैं।
एलयू के 80 छात्रों को मिली नौकरी
लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉमर्स संकाय में हुए प्लेसमेंट में 80 छात्रों को नौकरी के लिए चुना गया।
इन्हें 2.75 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। प्लेसमेंट के लिए आई कंपनियों में एचसीएल, विप्रो व एचपी शामिल हैं।
इंटरव्यू में छात्रों की इंग्लिश स्पीकिंग, कम्युनिकेशन एंड स्किल और पर्सनॉलिटी पर सबसे अधिक ध्यान दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि कैंपस प्लेसमेंट अभी और चलेगा।
इसमें कॉमर्स, साइंस व आर्ट्स फैकल्टी के स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया था।