फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम आए हैं नंबर तो इस तरह कराएं कॉपी रिचेक

Fri, 18 Dec 2015 06:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिले थे अब वह स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन दोबारा करा सकेंगे। छात्रों को अदालत ने एक अवसर दिया है। दोबारा कॉपी चेक कराने के लिए छात्रों को आवेदन करना होगा और उनके 19 दिसंबर का समय है।
विज्ञापन


जीएल बजाज इंस्टीटयूट के निदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट ने ऐसे छात्रों को एक मौका दिया है कि जो अपनी परीक्षा की कॉपी की दोबारा चेकिंग कराना चाहते हैं। वह 19 दिसंबर तक निर्धारित शुल्क जमा करके उसमें मौका पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य छात्रों को 19 दिसंबर की शाम पांच बजे तक करना होगा।

दरअसल, छात्रों की कैरी ओवर परीक्षा कुछ दिनों पहले संपन्न हुई थी। इनमें कुछ छात्रों को अच्छे अंक आने की उम्मीद थी तो कुछ को पास होने की। मगर छात्रों की उम्मीद पूरी नहीं हुई तो कुछ छात्र कोर्ट की शरण में रिचेकिंग कराने के लिए चले गए। अब अदालत ने यूनिवर्सिटी को आदेश दिया था कि जो छात्र अपनी कापियों का मूल्यांकन पुन: कराना चाहते हैं उनको एक बार फिर अवसर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें