फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली से दिखाए जिंदगी के हर रंग

Sun, 22 Sep 2013 09:48 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुग कन्या महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जीवन के विभिन्न रंगों पर आधारित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने ‘शुभ दीपावली’, ‘रंगों के रंग जीवन के संग’, ‘शुभ कार्य का प्रतीक’, ‘भक्ति के रंग गणपति के संग’, ‘दीप भरा संसार’, ‘खुशियों और सेव गर्ल’ जैसे विषयों पर रंगोली बनाई।

प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने भाग लिया। सभी रंगोली इतनी अच्छी थीं कि निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. मंजू टंडल, डॉ. अंजलि गुप्ता और डॉ. ज्योतिका के लिए उनमें से प्रथम तीन को चुनना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष सुनीता भदौरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में बीए सेकंड ईयर की सोनी यादव को पहला, बीकॉम फर्स्ट ईयर की पूजा कुमारी को दूसरा, बीए फर्स्ट ईयर की प्रतिमा कुमारी और श्रद्धा खरे को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा निकिता उपाध्याय को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. नीरजा गुप्ता ने सभी रंगोलियां देखीं और छात्राओं की प्रतिभा को सराहा।

इस मौके पर कॉलेज में एनसीसी प्रभारी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढी सहित अन्य शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें